फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परिवार शादी में गया, सूने घर से चोर हजारों की नकदी व लाखों का सामान ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। सरस्वती एनक्लेव खेड़ी मारकंडा में एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया और हजारों की नकदी व लाखों का सामान चुरा ले गए। रमेश कुमार ने बताया कि वह परिवार सहित 16 अप्रैल को शादी समारोह में गया हुआ था। जब दो दिन बाद लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो घर से 25 हजार की नकदी, गहने, एलईडी व अन्य सामान गायब मिला। यह देख वे सन्न रह गए। उधर एक अन्य मामले में सेक्टर पांच स्थित शिव मंदिर से चोरों ने दानपात्र तोड़कर नकदी चुरा ली। बाद में जांच की तो काले कपड़े पहना एक व्यक्ति इस वारदात को अंजाम देते हुए सीसीटीवी में दिखाई पड़ा। शाहाबाद में भी चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया और दानपात्र तोड़कर नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने सभी घटनाओं से संबंध में अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें