कुरुक्षेत्र। जिले में 26 कॉलोनियों को नियमित करने के कवायद चल रही है। इस कार्य में और तेजी आए, ताकि इसकी रिपोर्ट जल्द तैयार हो सके, इसे लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। इसी संदर्भ में डीसी शांतनु शर्मा ने संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ली है।
बैठक में डीसी ने बताया कि जिला नगर योजनाकार की कमेटी द्वारा जिले की 26 कालोनियों के सर्वे प्लान और रिपोर्ट को तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट से संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक रिपोर्ट जल्द से जल्द भिजवाएंगे। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नगरपरिषद, नगरपालिका की सीमा से बाहर और नियंत्रित क्षेत्र में पड़ने वाली अवैध कालोनियों को नियमित करने संबंधी नियमानुसार रिपोर्ट तैयार करें और तय समय सीमा के अंदर कार्य को पूरा करें। इस जिले में 26 कालोनियों के सर्वे प्लान व उससे संबंधित रिपोर्ट के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए तथा कहा कि जो कमेटी गठित की गई है। वह तय समय सीमा के अंदर इसकी जांच पड़ताल कर ले, इस विषय में किसी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला नगर योजनाकार अरविंद्र ढुल की रिपोर्ट के अनुसार 26 कालोनियों में से एक कालोनी तहसील लाडवा, तीन कालोनियां तहसील इस्माईलाबाद, सात कालोनियां तहसील पिहोवा, छह कालोनियां तहसील शाहबाद और नौ कालोनियां तहसील थानेसर से संबंधित है