फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, बुजुर्गों, बच्चे और सांस रोगी झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह नौ बजे तक रविवार को इस तरह रही धुंध। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक ओर जहां ठंड का असर बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 के पार पहुंच गया है जिससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि खुले वातावरण में सांस लेना भी लोगों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। रविवार को अलसुबह ही जिलेभर में धुंध का असर साफ नजर आया। सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। करीब 10 बजे के बाद धूप निकली और धुंध धीरे-धीरे छंटनी शुरू हुई। इसके बाद दिनभर तेज धूप खिली रही जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता का कहना है कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप से जहां लोगों को हल्की राहत मिली, वहीं सुबह-शाम की ठंड और प्रदूषित हवा ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया है।
चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण के कारण खांसी, जुकाम, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे मौसम में सुबह की सैर से बचना चाहिए और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें