फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले को मिलीं 46 खेल नर्सरियां, 1150 खिलाड़ियों को प्रतिभा तराशने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
राजरानी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले को 16 विभिन्न खेलों के लिए 46 नई खेल नर्सरियां आवंटित हुई हैं, जिनमें 1150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तराशकर भविष्य में देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। ये खेल नर्सरियां सरकारी व निजी संस्थानों में शुरू की गई हैं, जिसमें खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। 46 नई नर्सरियों में पुरुष वर्ग के लिए 12, महिला वर्ग के लिए सात नर्सरी भी शामिल है। अभी तक 36 खेल नर्सरियां शुरू हो चुकी हैं और 10 खेल नर्सरियां अभी प्रक्रिया में हैं।
खेल नर्सरियों के लिए जिले के विभिन्न संस्थानों से 136 नर्सरियों के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 46 नर्सरियां मिली हैं और कई संस्थानों को दो नर्सरियां भी हासिल हुई हैं। इसको लेकर आवेदन की प्रकिया मार्च माह में की गई थी लेकिन चुनाव के चलते आचार संहिता लगने से इसका कार्य बीच में ही अटक गया। चुनाव होते ही निदेशालय की ओर से खेल नर्सरियों को शुरू करने की मंजूरी दे दी गई और सभी जिलों की सूची जारी कर दी गई। जिले को 46 नर्सरियां मिली हैं, जिसमें सबसे ज्यादा हॉकी, फुटबॉल और रेसलिंग की पांच-पांच नर्सरियां और सबसे कम वुशू, बैडमिंटन और बॉक्सिंग की एक-एक नर्सरी की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन



प्रत्येक नर्सरी में ट्रायल से अधिकतम 25 खिलाड़ी चयनित होंगे : मनोज कुमार
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि प्रत्येक नर्सरी में ट्रायल से अधिकतम 25 खिलाड़ी चयनित होंगे। पांच खिलाड़ी प्रतीक्षा सूची में भी रहेंगे। नर्सरियों में आठ से 19 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। आठ से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 व 15-19 आयु वर्ग वालों के खिलाड़ियाें को दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रतिमाह दी जाएगी।
विज्ञापन




इन संस्थानों को मिलीं दो नर्सरियां
गीता निकेतन विद्यालय में पुरुष वर्ग के लिए अर्चरी और हैंडबॉल की नर्सरी मिली है और मास्टर बैडमिंटन जूडो एकेडमी शाहाबाद में बैडमिंटन और जूडो की नर्सरी, अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर-13 में बाॅस्केटबॉल और रेसलिंग, द कोनार्क एकेडमी लाडवा में बाॅस्केटबॉल और कबड्डी की, अमातिर कन्या गुरुकुल में फुटबॉल और वॉलीबाॅल की, मेजर नितिन बाली गीता निकेतन स्कूल में हैंडबॉल और रेसलिंग की, सोम कॉन्वेंट गुरुकुल में हॉकी और कबड्डी की, स्प्रिंग कॉन्वेंट स्कूल में वुशू और वॉलीबाल की तथा केसरी देवी लोहिया पब्लिक स्कूल में वॉलीबाल और रेसलिंग की खेल नर्सरी मिली है।




किस खेल की कितनी नर्सरियां आवंटित
अर्चरी- 02
हैंडबॉल-04
एथलेटिक्स -03
बैडमिंटन-01
जूडो-03
बाॅस्केटबॉल-02
रेसलिंग-05
कबड्डी-04
बॉक्सिंग-01
साइकिलिंग-02
फुटबॉल-05
वॉलीबाॅल-03
जिमनॉस्टिक-02
हॉकी-05
कराटे-03
वुशू-01

कुरुक्षेत्र। खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें