फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने लगाए हर हर महादेव के जयकारे

Mon, 04 Aug 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर पूजन के बाद पा​र्थिव ​शिवलिंग को विर्सजन के लिए ले ज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सावन के निरंतर चलते पार्थिव शिवलिंग अभिषेक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सावन का अंतिम रविवार होने के कारण करीब एक दर्जन परिवारों के सदस्यों ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी व अन्य संतों के सान्निध्य में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करवाया हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे का जयघोष करते हुए मारकंडा नदी में विसर्जन किया।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि सावन के महीने में पार्थिव शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है और इसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है। यह अभिषेक मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक बल प्रदान करता है। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। पूजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर स्वामी ठाकर दास, स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, स्वामी अमर दास, आकाश पुरी, बिल्लू पुजारी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें