फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उपायुक्त ने कलसाना, गुमटी, तंगौर व झांसा का किया दौरा

Sun, 21 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाढ़ प्रभावित एरिया के निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों से जानकारी लेते उपायुक्त विश्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिंचाई विभाग की तरफ से शाहबाद मारकंडा, इस्माईलाबाद और पिहोवा क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए नौ प्रस्ताव तैयार किए हैं। इन योजनाओं पर अनुमानित छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सभी प्रस्तावों को निकट भविष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रखा जाएगा। ये जानकारी उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों दामली बंद से कलसाना,गुमटी,तंगौर व झांसा का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद दी। उपायुक्त ने शुक्रवार देर शाम सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मुनीष बब्बर ने विभाग की तरफ से भरवाए गए नौ प्रस्तावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उपायुक्त के समक्ष सभी एजेंडों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इन योजनाओं के आधार पर लोगों को बरसाती सीजन के दौरान बाढ़ के पानी से बचाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि सिंचाई विभाग की तरफ से तैयार की गई नौ योजनाओं को निकट भविष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली बाढ़ नियंत्रण बैठक में रखा जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने उपरांत नौ योजनाओं को अमलीजामा पहनाने पर अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें