कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकरियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विज्ञप्ति
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन 10 से 12 बजे तक किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त विश्राम मीणा ने क्रिड व अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और शेष समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है। उन्होंनेअधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर से संबंधित शिकायतों की एटीआर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकरियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विज्ञप्ति- फोटो : संवाद