फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उपायुक्त ने रेडक्रॉस भवन और वर्कशॉप, प्रशिक्षण हॉल, फिजियोथेरेपी सेंटर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त एवं रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शुक्रवार को रेडक्रॉस भवन में समिति की ओर से संचालित विभिन्न परियोजनाओं के निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से संचालित गतिविधियों का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक है कि रेडक्रॉस समिति जमीनी स्तर पर जाकर प्रभावी ढंग से कार्य करें।
विज्ञापन

इससे पहले उपायुक्त ने रेडक्रॉस भवन का निरीक्षण किया और वहां पर दिव्यांगजनों के लिए स्थापित वर्कशॉप का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को मौके पर ही इस वर्कशॉप को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए और आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों व जरूरतमंद लोगों के लिए संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर का भी अवलोकन किया और इस सेवा के विस्तार की आवश्यकता जताई ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने युवाओं के लिए शुरू किए गए फस्ट एड व होम नर्सिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षण हॉल का भी दौरा किया। साथ ही टीबी उन्मूलन एवं टीआई प्रोजेक्ट की गतिविधियों की जानकारी ली। रेड क्रॉस भवन में सामाजिक संगठनों के सहयोग से संचालित सिलाई केंद्र तथा डीआरडीए द्वारा चलाए जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर, जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंजू कश्यप, प्रोजेक्ट मैनेजर विकास सहित रेडक्रॉस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें