कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर के दौरान काम में लापरवाही बरतने पर राजस्व विभाग के कानूनगो को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। कानूनगो की समाधान शिविर में काफी शिकायतें आ रही थी। उन्हें सस्पेंड करने के निर्देशों के साथ उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की ओर से लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में अब तक करीब 7000 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।