फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मार्केट कमेटी कार्यकारिणी की बैठक में सीसीटीवी लगाने का लिया फैसला

Thu, 30 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। मार्किट कमेटी कार्यकारिणी की बैठक लेते चेयरमैन कर्ण राज तूर व वाइस चेयरमैन त्रिलोचन हा
विज्ञापन
शाहाबाद। मार्केट कमेटी कार्यकारिणी की पहली बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर व वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह ने की। चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर ने बताया कि शाहाबाद मंडी को पूरी तरह हाईटेक किया जाएगा। मंडी में चारों और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। चार दिवारी को और ऊंचा करवाया जाएगा। सफाई व्यवस्था को सुधारा जाएगा। चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर ने अधिकारियों को काम करने के निर्देश दिए। वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मंडी में अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। मंडी में तमाम मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द सुचारु कर दिया जाएगा। इस मौके पर धनपत राय अग्रवाल, काला आहूजा, देसराज कश्यप, कश्मीर सिंह, दरबारा सिंह, राम प्रसाद सैनी, गौरव कुमार, कुलवंत सिंह, देशपाल दामली, मानसिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें