फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संस्कृति जिंदा रहैगी, तै पीढ़ियां भी बनैंगी मजबूत

Fri, 31 Oct 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संस्कृति जिंदा रहैगी तो पीढ़ियां भी बनैंगी मजबूत... यह संदेश चौपाल के माध्यम से युवा कलाकारों ने दिया। श्रीमद्भगवद्गीता सदन में हरियाणवी चौपाल का अनोखा संगम देखने को मिला। चौपाल में हरियाणा की मिट्टी की खुशबू, लोक परंपराओं की गूंज, युवाओं का उत्साह और बुजुर्गों का अनुभव, सब एक साथ नजर आया।
मंच पर समाज की कुरीतियों, सोशल मीडिया के प्रभाव, नशे की समस्या और महिलाओं की भूमिका जैसे मुद्दों को बड़े सहज और व्यंग्यात्मक अंदाज में युवा कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किया गया।हरियाणवी चौपाल में आरकेएसडी पीजी कॉलेज (कैथल), राजीव गांधी महाविद्यालय (उचाना, जींद), डीएवी कॉलेज (कुरुक्षेत्र) और गवर्नमेंट कॉलेज (जींद) की टीमों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना की टीम ने चौपाल का संचालन किया जिसमें संदेश दिया गया कि सोशल मीडिया के चक्कर में युवा अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं लेकिन रत्नावली जैसे आयोजन उन्हें फिर से अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। टीम ने लोकगीतों और संवादों के माध्यम से संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम ने मंच पर आज की आधुनिक प्रवृत्तियों पर व्यंग्य करते हुए संगीत में बढ़ती अश्लीलता और हथियारों के प्रचार पर चुटकी ली। डीएवी कॉलेज कुरुक्षेत्र की प्रस्तुति युवाओं में बढ़ रही नशे की लत पर केंद्रित रही। युवाओं ने स्वदेशी अपनाओ, संस्कृति बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें