फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिस्तौल की दिखाकर कार लूटकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। देर रात कुरुक्षेत्र रोड पर पिस्तौल दिखाकर बदमाशों की ओर से कार लूट ले जाने का मामला सामने आया है। देर रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

शहरवासी हर्षप्रीत ने बताया कि वह और उसका दोस्त कार में सवार होकर शादी समारोह से आए थे। वे कुरुक्षेत्र रोड पर अमृतसरिया फार्म की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें लगा कि पहिये में हवा कम है। जैसे ही कार को रोक कर पहिया देखने लगे तो बाइक सवार चार बदमाश आए और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने कार की चाबी मांगी और न देने पर गोली मारने की धमकी दी। जैसे ही डर के मारे उन्हें चाबी दी तो वे कार लेकर भाग गए। दो बदमाश कार में सवार हुए तो दो बाइक पर भाग निकले। किसी तरह घर पहुंचकर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें