कुरुक्षेत्र। सीआईए ने जीटी रोड पर देवी लाल पार्क के पास से बाइक चालक को देसी पिस्टल, 40 कारतूस और तीन मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी रमनदीप उर्फ जोनी निवासी चिब्बा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में देवीलाल पार्क के पास आया था। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम सेक्टर-दो/तीन कट के पास गश्त कर रही थी।
तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि रमनदीप देवीलाल पार्क के पास अपनी बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। उसके पास देसी पिस्टल भी है।
सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर शक के आधार पर बाइक पर आए युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे एक देसी पिस्टल, 40 कारतूस व तीन मैगजीन बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर आरोपी रमनदीप को गिरफ्तार कर लिया।