फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में आज लगेगा देश का पहला एआई पावर्ड रोजगार मेला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यूआईईटी संस्थान। संवाद - फोटो : srinagar news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) की ओर से 9 जुलाई को श्रीमद्भगवद्गीता सदन में एआई पावर्ड जॉब फेयर लगाया जाएगा। विश्वविद्यालय का दावा है कि यह देश का पहला एआई आधारित जॉब फेयर होगा। जॉब फेयर सिर्फ इंजीनियरिंग विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल और शोध पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भी इसमें भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की प्रोफाइल का एआई के जरिए मिलान किया जाएगा। इंटरव्यू और प्रारंभिक स्क्रीनिंग की प्रक्रिया भी डिजिटल तकनीक के माध्यम से होगी, जिससे कंपनियों और अभ्यर्थियों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सके। यूआईईटी के निदेशक एवं जॉब फेयर के संयोजक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि आयोजन में देश-विदेश की कई कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इससे विद्यार्थियों को नौकरी के साथ-साथ इंटर्नशिप के अवसर भी मिलेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि बदलती तकनीक के दौर में भर्ती प्रक्रिया भी तेजी से बदल रही है। ऐसे में एआई आधारित यह जॉब फेयर विद्यार्थियों को नई तकनीक के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास है।


एआई से होगी भर्ती प्रक्रिया

विश्वविद्यालय के अनुसार जॉब फेयर में एआई तकनीक के जरिए अभ्यर्थियों की प्रोफाइल का कंपनियों की जरूरत के अनुसार मिलान किया जाएगा, इसके अलावा प्रारंभिक स्क्रीनिंग और इंटरव्यू प्रक्रिया में भी डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया पहले के मुकाबले अधिक तेज और व्यवस्थित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें