कुरुक्षेत्र। थानेसर रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के प्रोजेक्ट का निरीक्षण क
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को सरकार ने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक और अब बाईपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी है। इस रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य आगामी कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। रेलवे एलिवेटेड ट्रैक पर छोटे रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया है।
उपायुक्त ने बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इससे पहले उपायुक्त ने थानेसर रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन ट्रैक, छोटे रेलवे स्टेशन पर बनाए गए प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, बिजली की व्यवस्था, यात्रियों के आने-जाने के मार्गों, स्टेशन पर ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ पर्यटकों के हिसाब से अन्य तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने रेलवे विभाग व स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।