फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संगत ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का किया स्वागत

Sun, 12 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रभातफेरी पहुंचने के बाद गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में सजा दीवान। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में शनिवार को पहली प्रभातफेरी दिल्ली दरवाजा, किला सिखा पहुंची। श्री निशान साहिब जी की छत्रछाया में सुसज्जित प्रभातफेरी का स्वागत संगत ने पुष्पवर्षा से किया। इस दौरान हजूरी रागी जत्था भाई तेज सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

इसके बाद हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने गुरु इतिहास से संगत को जोड़ा और अंत में बानी गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष सरबत के भले की अरदास की। सेवादार दीपक पन्नू ने बताया कि रविवार की प्रभातफेरी समूह मोहल्ला वासियों के सहयोग से कृष्णा विहार कॉलोनी में पहुंचेगी और सोमवार की प्रभातफेरी डॉ. हरनाम सिंह गली में सरबजीत सिंह चीमा के निवास पर पहुंचेगी। उधर गुरुद्वारा श्री नानक दरबार से पहली प्रभातफेरी 15 अक्टूबर को लाहोरी गेट, किला सिखा पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें