फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विशेषज्ञों के बीच संवाद का सशक्त मंच बना सम्मेलन

Mon, 10 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सम्मेलन में हिस्सा लेने के दौरान मुख्याति​थि व अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसेज ऑन मैटीरियल मैन्युफैक्चरिंग एंड इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट (एएमथ्री-2025) का समापन रविवार को हुआ। सम्मेलन ने अनुसंधान और नवाचार की नई राहें खोलीं, साथ ही उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों के बीच संवाद का एक सशक्त मंच भी बना।
विज्ञापन

समापन समारोह में विभागाध्यक्ष प्रो. दीक्षित गर्ग ने बताया कि सम्मेलन में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग, कास्टिंग व वेल्डिंग तकनीक, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल) और डेटा एनालिटिक्स जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। तीन दिनों में कुल 101 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए जिनमें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भाग लिया।

अमेरिका की कार्डिनल हेल्थ कंपनी के वरिष्ठ डेटा एनालिटिक्स एवं एआई लीडर दिवांशु मित्तल ने स्वास्थ्य क्षेत्र में डेटा-आधारित सिस्टम और प्राइसिंग ऑप्टिमाइजेशन पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से एक सत्र की अध्यक्षता भी की। वहीं चीन के शानडोंग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रो. येबिंग टियान ने स्मार्ट मटेरियल्स की प्रेसिजन और अल्ट्रा-प्रेसिजन मशीनिंग पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने कहा कि इस सम्मेलन से जो निष्कर्ष और सुझाव सामने आए हैं, उन्हें संबंधित हितधारकों तक पहुंचाया जाएगा ताकि वे नीति और तकनीक में उपयोगी सिद्ध हों। उन्होंने सतत प्रौद्योगिकी को भारत को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में ले जाने का माध्यम बताया। समापन समारोह में विभिन्न सत्रों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस मौके पर सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, डॉ. ललित ठाकुर, आयोजन सचिव डॉ. दिलबाग पंचाल, डॉ. मनोज कुमार सिन्हा एवं डॉ. रंजीत कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सम्मेलन में हिस्सा लेने के दौरान मुख्यातिथि व अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें