फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज बसों का हालत... सीटें फटी, खिड़कियों के हैंडल-शीशे तक टूटे

Thu, 21 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज बस की उखड़ी सीट । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक तरफ रोडवेज अधिकारियों की टीम यात्रियों को सुविधाजनक सफर मुहैया कराने के लिए सिटी सर्विस के रूप में नई गाड़ियां ला रही है। वहीं दूसरी ओर बसों की समय पर मरम्मत तक नहीं कराई जा रही। कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे पर स्थित मुख्य डिपो पर एचआर-64ए-2014 सहित कई बसें ऐसी हैं, जिनकी गद्दियां फटी पड़ी हैं, खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। दरवाजे के अलावा खिड़कियों से हेंडल भी गायब हैं।
इसके अलावा सीढि़यों से लगती चादर यानी तली से नट भी निकल चुके हैं। ऐसी स्थिति में कभी भी यात्री के साथ हादसा हो सकता है और जान तक जोखिम में पड़ सकती है। बावजूद इसके सवारियों की सुरक्षा एवं सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई गाड़ियों में फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं है। जिस पाइप का सहारा लेकर यात्री बस के अंदर प्रवेश करते हैं, वह भी टूट चुका है। फिर भी यात्रियों की परवाह किए बिना और सुव्यवस्था के दावों की पोल खोलते हुए रोडवेज वाहन सड़क पर फर्राटे भर रहे हैं। हालांकि सुधारात्मक व्यवस्था के संबंध में कर्मचारी कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अनदेखी और लापरवाही का आलम ये ही कि जानकारी देने के बाद भी कंडम स्थिति में पहुंच रही इन बसों पर काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन



यात्री बोले- परेशानी भरा है सुगम सफर

यात्री शालिनी, वीरभान, संजय, विकास ने कहा कि सीटों का फटी हालत में होना सुगम सफर में परेशानी करने वाला है। लापरवाही के चलते रोडवेज बस की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। इससे रोडवेज के प्रति जनता के बीच गलत संदेश जाता है। समय-समय पर जांच अभियान चलाए जाने जरूरी हैं। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन



शीघ्र जांच करा की जाएगी मरम्मत : पवन
डिपो के यातायात प्रबंधक पवन शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही जांच कराकर बसों को दुरुस्त कराया जाएगा, जिनके भी अंडर बसें चलती हैं, उन्हें मरम्मत पर समय रहते ध्यान देना चाहिए। वर्क्स मैनेजर या किलोमीटर स्कीम वाली जो भी बसें चल रही हैं, उनमें आने वाली खामियों को जल्द ठीक करने का प्रयास रहेगा। बसों में खामियां मिली तो रोड पर उतारने की अनुमति नहीं मिलेगी।

कुरुक्षेत्र। रोडवेज बस की उखड़ी सीट । संवाद

कुरुक्षेत्र। रोडवेज बस की उखड़ी सीट । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें