फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी कर्मी को बंधक बनाकर 21 लाख के जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। बस अड्डे पर लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारी का अपहरण करके लूटपाट का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में राजस्थान के झुंझुनू जिला थाना गुढ़ा गौड़ गांव नगली गुजरान के गोविंद ने बताया कि वह एक लॉजिस्टिक कंपनी चंडीगढ़ में नौकरी करता है, जिसका संचालक जितेंद्र गुर्जर है। कंपनी सोना व हीरे जवाहरात की डिलीवरी का काम करती है। 26 मई को जितेंद्र ने उसे चंडीगढ़ से हिसार सोने की डिलीवरी लेने के लिए भेजा था। उसने हिसार से पीएलए मार्केट में जैन ज्वेलर्स के करीब 50 हजार के गोल्ड की डिब्बी, नेहा ज्वेलर्स से चार लाख 70 हजार की गोल्ड की डिब्बी और मनोज ज्वेलर्स से 16 लाख के ज्वेलरी व 5100 लेकर बस अड्डा से चला था। इसके अलावा भी उसके पास 15 हजार नगद थे।
नरवाना से बस में एक व्यक्ति उसके साथ सवार हुआ। रात को लगभग साढ़े आठ बजे पिहोवा बस अड्डे पर पहुंच गया। इस दौरान उसने अपने पास बैठे व्यक्ति को बैग की देखभाल करने को कहा और नीचे उतर गया। तभी वहां एक सफेद रंग की गाड़ी में कई युवक आए और उसे घसीट कर गाड़ी में डाल दिया। वह बोले कि तुमने दिल्ली में कत्ल किया है और दिल्ली लेकर जाना है। इस बीच यह लोग मारपीट करके उसे गांव के क्योड़क के पास छोड़कर फरार हो गए और उसका मोबाइल और 16 हजार भी छीन कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद उसने वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को आपबीती बताई और उसका फोन लेकर अपने गांव के दोस्त प्रदीप को फोन किया। इस घटना की जानकारी जितेंद्र को देने को कहा। जितेंद्र ने उसके साथ बातचीत की और करीब 11:30 बजे रात को जितेंद्र भी मौके पर पहुंच गया। फोन पर उसने बस में बैठे व्यक्ति का पीछा करने को कहा तो अंबाला में कंपनी के मालिक ने वह बस भी चेक करवाई, लेकिन जिसे उसने सोने से भरा बैग दिया था वह भी भाग गया था। उसने बताया कि बस में एक नौजवान आया था। शिकायतकर्ता अनुसार घटना में 21 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें