इस्माईलाबाद। नगरपालिका बैठक में चर्चा करते चेयरपर्सन मेघा बंसल व पार्षद। संवाद
इस्माईलाबाद। अगले कुछ दिनों में शहर सुंदर दिखाई देने लगेगा। धर्मनगरी में जहां रात को सफाई कार्य किया जाएगा तो वहीं पेड़ों पर आकर्षक चित्रकारी भी की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को नगर पालिका की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष मेघा बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षद संदीप सैनी, रेशम कंबोज, वागेश जिंदल, हर्ष नैन, प्रीतम सिंह, बीरमती, संगीता रानी, सीमा रानी ने सभी प्रस्तावों पर खुलकर चर्चा की और सभी ने इस पर सहमति जताई।
बैठक में मेघा बंसल ने पिछले कामों के साथ चल रहे कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद प्रत्येक पार्षद ने अपने वार्ड की मुख्य समस्याओं को रखा तथा उन पर चर्चा की। इसके अलावा शहर की पंजाबी धर्मशाला का विस्तार करने पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि हाईवे व गलियों में लाइटिंग व्यवस्था को अधिक दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की गलियों व नालियों का काम चल है उन्हें बारिश के सीजन से पहले पूरा कर लिया जाएगा तथा बारिश से पहले नाले व नालियों की सफाई भी कर दी जाएगी। इस अवसर पर लाल डोरे के सर्टिफिकेट भी जारी किए गए हैं।