कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकारियों को अपनी समस्या बताते हुए आमजन। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान नगराधीश आशीष कुमार ने नागरिकों की क्रिड व अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना। शिविर में आई कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया और शेष समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को आदेश दिए गए।
नगराधीश ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। ये शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लगाए जाते हैं। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए सरकार की ओर से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
समाधान शिविर में शिकायतें निपटाने के बाद भी निगरानी कमेटी फीडबैक के लिए शिकायतकर्ताओं से संपर्क करती है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि न होने पर शिकायत को रि-ओपन किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान करने में अधिकारी गंभीरता बरतें। इन शिकायतों का निपटाने करने में जिस विभाग और अधिकारी की लापरवाही मिलती है, उस पर नियमानुसार कार्रवाई भी हो सकती है।