फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगराधीश ने जांची सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते नगराधीश चंद्रकांत कटारिया। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगराधीश चंद्रकांत कटारिया ने बुधवार को लघु सचिवालय के प्रत्येक तल की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों कमियां दूर कराने के निर्देश दिए।
उन्होेंने चौथी मंजिल पर शौचालयों की व्यवस्थाओं को देखा। शौचालयों से आ रही दुर्गंध पर उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नगर परिषद के माध्यम से शीघ्र ही सफाई करवाई जाए और लोक निर्माण के विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टूटे हुए दरवाजों को बदला जाए तथा भवन के टूटे हुए शीशों को भी जल्द से जल्द बदला जाए। नगराधीश के समक्ष जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने चौथी मंजिल पर बने शौचालयों का नवीनीकरण करने की मांग रखी। साथ ही बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भी लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या पर नगराधीश ने साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ही कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा। नगराधीश ने कहा कि सफाई व्यवस्था को बनाकर रखना प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी का नैतिक कर्तव्य है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लेना चाहिए। यह संकल्प तभी पूरा होगा जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपना कर्तव्य समझेगा। इस मौके पर एआईपीआरओ बलराम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें