फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकाली गई शोभायात्राएं, बाल कलाकारों ने बांधा समा

Mon, 09 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में निकाली गई शोभायात्राएं, बाल कलाकारों ने बांधा समा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलेभर में रविवार को विष्णु अवतार भगवान परशुराम का जयंती समरोह धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मण सभा द्वारा परशुराम चौक पर हवनयज्ञ कर शहर में शोभायात्राएं निकाली गई। इसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा भगवान परशुराम चौक  से शुरू होकर कुंजपुरा रोड़ पुरानी सब्जीमंडी चौक, कमेटी चौक, वाल्मीकि चौक, बस स्टैंड, अंबेडकर चौक से होते हुए कालीदास रंगशाला में संपन्न हुई।
विज्ञापन


जहां सभी द्वारा हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर प्रसाद ग्रहण किया।


भगवान परशुराम चौक से शुुरू हुई शोभायात्रा में भगवान परशुराम, राम लक्ष्मण व सीता की झांकियां निकाली गई। इसमें बाल कलाकारों ने अपनी कला से सबका मन मोह लिया। सभा के प्रधान  सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इस अवसर पर सांसद अश्वनी चोपड़ा, किरण चोपड़ा व पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने शिरकत की और भगवान परशूराम  को पुष्पार्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समुदाय के लोगों द्वारा केंद्र ओर राज्य सरकार से मांग की गई है कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।

इसके अलावा ब्राह्माण समुदाय की धर्मशाला के लिए 2 एकड़  जगह दी जाए। भगवान परशुराम की जीवनी पर पाठ्यक्रम लागू किया जाए। पीड़ित स्थापित कश्मीरी पंडितों को वापिस कश्मीर में स्थापित करवाने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला ब्राहामण सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने आए हुए सभी लोगों को भगवान परशुराम जयंती की बधाई दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल, डॉ. जी.डी. शर्मा, पूर्व प्रधान कृष्ण लाल, सुखदेव शर्मा, उप-प्रधान भूषण अत्री, मेघराज शर्मा, महेंद्र शर्मा, राम मेहर शर्मा, मुकेश शर्मा, रोहताश शर्मा, अंग्रेज शर्मा, तरसेम शर्मा, सुंदर लाल शर्मा,  वरूण दत्त शर्मा, बिट्टू शर्मा, धर्मपाल शर्मा, डॉ. धर्मपाल, चंद्रमणि शर्मा, दिनेश शर्मा, मित्रपाल शर्मा सरपंच सालवन, जगदीश शर्मा, देवेंद्र त्यागी, रामपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।


सेक्टर आठ सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला में मनाई परशुराम जयंती

करनाल। सारस्वत ब्राह्मण सभा की ओर से सारस्वत ब्राह्मण भवन सेक्टर 8 में भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता गुरचरण लखनपाल प्रधान, सारस्वत ब्राह्मण सभा ने की। कार्यक्रम में सांसद अश्विनी चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर निगम मेयर रेनू बाला गुप्ता, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, आईडी स्वामी भूतपूर्व गृह राज्यमंत्री, भारत सरकार ने इसमें विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया।


सारस्वत ब्राह्मण सभा के हजारों सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया। संत स्वामी 108 श्री रामदास ने अपने प्रवचनों द्वारा अमृतवर्षा की। भगवान श्री परशुराम जी के जयघोष के साथ समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें