कुरुक्षेत्र। पुलिस बल के साथ सामुदायिक केंद्र पर नगर परिषद ने लिया कब्जा। संवाद
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद ने कई साल बाद आखिरकार सोमवार को पुराने बाईपास स्थित सामुदायिक केंद्र पर कब्जा ले लिया। पुलिस बल के साथ पहुंची नगर परिषद की टीम ने न केवल केंद्र पर लगा ताला खुलवाया बल्कि केंद्र के मुख्य गेट पर नगर परिषद का ताला लगवाया।
नगर परिषद एओ मनोज चहल के नेतृत्व में एमई मंगू राम, जेई नेहा सिंह, भवन निरीक्षक रवि खरबंदा की टीम पुलिस बल के साथ सामुदायिक केंद्र पर पहुंची जहां संबंधित व्यक्ति को केंद्र के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन अधिकारियों के मुताबिक वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया। ऐसे में उन्हें सामुदायिक केंद्र पर कब्जा छोड़ने के लिए समझाया गया। इस पर ताला खोलने को राजी हुआ। इसके बाद टीम ने अपना ताला लगा दिया।
एओ मनोज चहल के अनुसार नगर परिषद में पहले भी इस संबंध में कार्रवाई का प्रयास किया था लेकिन संबंधित व्यक्ति ने बताया था कि इस संबंध में अदालत में मामला चला हुआ है और उनके पास दस्तावेज भी हैं लेकिन करीब डेढ़ साल में वह दस्तावेज नगर परिषद कार्यालय में नहीं दे पाया। ऐसे में नगर परिषद ने अपना कब्जा लिया।
कुरुक्षेत्र। पुलिस बल के साथ सामुदायिक केंद्र पर नगर परिषद ने लिया कब्जा। संवाद