फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने नलवी से दो डेयरियों के भरे नमूने

विज्ञापन
शाहाबाद। नलवी गांव में डेयरियों से सैंपल लेती मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम।संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की अंबाला टीम ने वीरवार को नलवी गांव में दो मिल्क डेयरियों पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई और दूध व दुग्ध उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अंबाला टीम से उप निरीक्षक राजबीर सिंह और सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार के साथ संयुक्त रूप से गांव नलवी स्थित मां भगवती डेयरी का निरीक्षण किया। डेयरी संचालक लक्ष्मण साहनी, जिला पूर्वी चम्पारण मौके पर मौजूद मिला। पूछताछ के दौरान वह डेयरी संचालन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर डेयरी में 70 किलो मिक्स दूध, 5 किलो देसी घी और 15 किलो पनीर पाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मिक्स दूध, देसी घी और पनीर के एक-एक नमूने लेकर कुल तीन नमूने सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे। बिना लाइसेंस और दस्तावेज के डेयरी संचालन को गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके बाद उड़नदस्ता टीम ने गांव नलवी में स्थित जेएस डेयरी का निरीक्षण किया। डेयरी में 1000 लीटर दूध और 150 किलोग्राम मध्यम फैट क्रीम पाई गई। डेयरी संचालक की ओर से एफएसएसआई लाइसेंस प्रस्तुत किया गया, जिसे जांच के बाद वैध पाया गया। हालांकि गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डॉ. अमित कुमार की ओर से दूध और क्रीम के एक-एक नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें