शाहाबाद। बार एसोसिएशन की पुरानी मांग को पूरे करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वकील चैंबर में लिफ्ट के लिए 20 लाख की राशि मंजूर कर दी है, जिससे वकीलों में खुश की लहर है।
इसी को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से विश्रामगृह में पूर्व राज्यमंत्री के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बार एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह बाछल, पूर्व प्रधान जसबीर सिंह हांडा, संदीप टिवाना, नीतिश शर्मा, महासचिव अमित शर्मा, उपप्रधान सुशील कुमार, सह सचिव जतिन वर्मा, कोषाध्यक्ष बलजिन्द्र निभिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पूर्र्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान पूर्व सांसद कैलाशो सैनी भी विशेष रूप से मौजूद रही। प्रधान गुरप्रीत सिंह बाछल और पूर्व प्रधान जसबीर सिंह हांडा ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि मु यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के मोबाईल से उनके साथ बातचीत कर उनकी मांग के बारे में जाना और मात्र दो मिनट की बातचीत में शाहाबाद में वकील चैंबर के लिए 20 लाख की राशि मंजूर की है। प्रधान गुरप्रीत सिंह व जसबीर हांडा ने कहा कि यह शाहाबाद के इतिहास का पहला मौका होगा जब सीएम ने स्वयं आमजन से बातचीत कर उनकी मांग को पूरा किया होगा। पूर्व प्रधान एडवोकेट जसबीर सिंह हांडा, एडवोकेट संदीप टिवाना, मुलख राज गुंबर, गौतम बठला, एडवोकेट मनदीप, एडवोकेट अमीर बाजवा, राजबीर सिंह, रामकरण यारा, राकेश श्योराण, अरूण चौधरी, रघुविन्द्र हेर, प्रांजल शर्मा, जितेन्द्र कुमार, जोगेन्द्र रत्ता, सरबजीत सिंह कलसानी सहित बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे। बॉक्सअब संभालेंगे विकास की बागडोर : बेदी
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि वह पिछले तीन साल से मौजूदा विधायक रामकरण काला की गतिविधियों को देख रहे हैं। विधायक विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। बेदी ने कहा कि अब वह विकास की बागडोर की खुद संभालेंगे । उन्होंने विधायक रामकरण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि अगले डेढ़ साल में विधायक का पूरा परिवार उनके द्वारा करवाए गए विकास के सूचना पट्टों को भी नहीं गिन सकता जबकि विकास करवाना तो कोसों दूर है।