कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कुरुक्षेत्र के स्कूल हेल्थ विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नीलकंठी यात्री निवास में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी रहे। इस दौरान जिले के विद्यालयों में कुशलतापूर्वक कार्य करने वाले एवं शिक्षा विभाग द्वारा नामित हेल्थ एंड वेलनेस एंबेस्डर 40 अध्यापकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप सिविल सर्जन (स्कूल हेल्थ) डॉ. करुणा ढींगरा ने की और सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम काउंसलर सोनिया सतीजा , जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पलवल कुरुक्षेत्र के प्राचार्य प्रेम पूनिया, जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुषमा सैनी, सहायक प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कृष्णा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. निखिल शर्मा, जयदेव आर्य, डॉ. विनय गोयल, डॉ. संदीप, सुंजन, श्वेता, परमजीत, कविता, सुमन, संतोष आदि उपस्थित रहे।