फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरदेव पुरी के सिर सजी बोढ़ा गांव की चौधर

विज्ञापन
पिहोवा। बोढा गांव के सरपंच बने गुरदेव पुरी प्रमाण पत्र दिखाते व खुशी जाहिर करते समर्थक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। गांव बोढा की चौधर गुरदेव पुरी के सिर सजी है। सरपंच पद के लिए रविवार को हुए उपचुनाव में उन्हें 388 वोट जबकि विरोधी प्रत्याशी अमीर चंद को 337 वोट मिले हैं। दो वोट नोटा पर भी दिए गए। चुनाव में 863 में से 727 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं सरस्वती खेड़ा के वार्ड छह पंच पद के लिए 207 में से 174 वोट पड़े, जिसमें अमृता विजयी रही और उन्हें 106 वोट मिले। विरोधी प्रत्याशी परमजीत कौर को 68 वोट मिले। बोढ़ा गांव में सरपंच पद के लिए हुए विजेता रहे गुरदेव पुरी पिछली बार महज तीन वोट से चुनाव हार गए थे। उन्होंने इस बार फिर चुनावी ताल ठोकी थी। उन्हें 727 में से 388 वोट हासिल हुए। गांव में 863 मतदाता है।
गांव के पूर्व सरपंच रामचंद्र को 10वीं की फर्जी डीएमसी को लेकर हटाया था। इसके बाद गांव में राजनीति गर्म हो गई थी। वहीं इस बार चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी।
विज्ञापन

दोनों ने चुनाव में जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ था तो प्रतिष्ठा का सवाल भी यह चुनाव बन गया था। अब गुरदेव पुरी को सरपंच पद मिला है। अभी तक पंच देवीचंद ही इस कार्यभार को संभाले हुए थे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव को नया सरपंच मिल गया है, जिससे विकास कार्य फिर से गति पकड़ेंगे।
सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक हुआ मतदान : सरपंच व पंच पद के लिए दोनों ही गांवों में चुनाव सुबह आठ बजे शुरू हुआ, जिसके लिए एक-एक मतदान केंद्र बनाया हुआ था। चुनाव शाम छह बजे तक जारी रहा, जिसके बाद चुनाव परिणाम जारी किए गए।
विज्ञापन

दोनों ही पदों पर विजेता रहे प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई तो उन्होंने उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकए एक-दूसरे को बधाई भी देते रहे। देर रात तक जीत की खुशी का जश्न मनाया जाता रहा। वहीं चुनाव के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा तो वहीं एसडीएम अनिल कुमार, एसपी चंद्रमोहन व डीएसपी रणधीर सिंह सुरक्षा व अन्य व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें