फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को एक किलो 100 ग्राम गांजे के साथ काबू किया। आरोपी अपने घर से गांजा बेचने के लिए निकला था। गुप्त सूचना पर टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी सोमपाल वासी इंदिरा कॉलोनी शोरगिर बस्ती को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम श्रद्धानंद चौक के पास गश्त कर रही थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सोमपाल गांजा बेचने का धंधा करता है। वह आज भी गांजा बेचने के लिए अपने घर से श्रद्धानंद चौक की तरफ आएगा। टीम ने सूचना पाकर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने काबू करके उसका पूछताछ की तथा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें