फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सार्वदेशिक आर्य वीर दल का शिविर शुरू

Tue, 02 Jun 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में हिस्सा लेते विद्यार्थी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आज सार्वदेशिक आर्य वीर दल न्यास के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती की उपस्थिति में गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग ने ओ३म् पताका पहराकर सार्वदेशिक आर्य वीर दल के राष्ट्रीय शिविर के शुभारंभ की घोषणा की। प्रधान राजकुमार गर्ग ने कहा कि यह शिविर केवल प्रशिक्षण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण और भारतीय संस्कृति संरक्षण का एक महायज्ञ है। आचार्य नंदकिशाेर ने कहा कि शिविर के दौरान इन 15 दिनों में मिलने वाला ज्ञान और प्रशिक्षण आपके जीवन की दिशा को बदलने का सामथ्र्य रखता है। व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने बताया कि इस शिविर में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, मुंबई, दिल्ली सहित अनेक प्रदेशों से आर्य वीर और वीरांगनाएं भाग ले रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें