कुरुक्षेत्र। ललित कला विभाग में डॉ. पवन कुमार की छायाचित्र प्रदर्शनी देखते हुए कुलपति। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में एकल छायाचित्र प्रदर्शनी साइलेंस ऑफ मोमेंट्स का शुभारंभ हुआ हैं। प्रदर्शनी में प्रकृति, समय, स्मृति और जीवन के अनकहे पलों को कैमरे के माध्यम से इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि दर्शक उन क्षणों से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस कर सकें। प्रदर्शनी पांच जून तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और परिवेश को समझने का सशक्त साधन भी है। ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों और युवा कलाकारों के लिए सीखने का महत्वपूर्ण अवसर होती हैं। छायाकार डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य शोधार्थियों और विद्यार्थियों को छायांकन की बारीकियों, प्रकाश और छाया के संतुलन व किसी क्षण की भावनात्मक शक्ति को समझाना है।