कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे के प्रवेश द्वारा का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
- फोटो : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ।
कुरुक्षेत्र। शहर के नए बस स्टैंड को सांस्कृतिक पहचान देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। बस स्टैंड के प्रवेश द्वार का नवीनीकरण महाभारत की थीम पर किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए राशि को लगभग दो साल पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी लेकिन अब इसे नए स्वरूप और थीम के साथ विकसित करने की योजना बनाई गई है।
नवीनीकरण से बस स्टैंड न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों में इस योजना का उत्साह है। उम्मीद की जा रही है कि महाभारत की थीम पर बना यह भव्य प्रवेश द्वार शहर के लिए एक नई पहचान बनेगा और आने-जाने वाले यात्रियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि महाभारत भारतीय संस्कृति और इतिहास की अमूल्य धरोहर है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वार को महाभारत की थीम पर सजाया और संवारा जाएगा। इससे न केवल बस स्टैंड की शोभा बढ़ेगी बल्कि बाहर से आने वाले यात्रियों को भी भारतीय संस्कृति की झलक मिलेगी। प्रवेश द्वार पर महाभारत से जुड़े प्रमुख प्रसंगों, प्रतीकों और कलात्मक संरचनाओं को दर्शाया जाएगा।