फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर में डूबी महिला का शव परिजनों को सौंपा

Sat, 22 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान अमावस्या स्नान के लिए ब्रह्मसरोवर पहुंची एक प्रवासी महिला की डूबकर मौत हो गई। उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका की पहचान बिहार के बेगूसराय जिला बड़ी बलिया गांव की रहने वाली शांति साहू (40) के रूप में हुई है। मृतका पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ पीपली में रह रही थी और परिवार का भरण-पोषण पति दिहाड़ी मजदूरी से करते थे। मृतका अपने पीछे पति के अलावा दो बेटियों और एक बेटे सहित तीन संतान छोड़ गई है।
विज्ञापन


घटना वीरवार दोपहर की है जब शांति साहू अमावस्या स्नान के लिए ब्रह्मसरोवर पहुंची थीं। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गईं। गोताखोरों और केडीबी टीम की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद थाना झांसा पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि मृतका के पति रामविनय साहू के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। कोई शिकायत नहीं होने से अन्य कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

केडीबी की गोताखोर टीम ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि ब्रह्मसरोवर में स्नान केवल घाटों व रेलिंग के अंदर ही करें और गहरे पानी की ओर न जाएं। महोत्सव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, फिर भी श्रद्धालु स्वयं सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें