कुरुक्षेत्र। नहर किनारे वरूण की तलाश में मौजूद परिजन। संवाद
कुरुक्षेत्र। भाखड़ा नहर में डूबने वाले अंबाला के दो युवकों में से गुरविंदर सिंह का शव बुढेड़ा हेड के पास से बरामद कर लिया गया। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने सूचना मिलते ही तुरंत अभियान चलाया और शव को नहर से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया।
गुरविंदर सिंह तीन बहनों के इकलौते भाई थे। वहीं उसके साथी सागर की तलाश अभी भी जारी है। दूसरी ओर अंबाला की लापता दिव्या की खोज भी बेनतीजा रही है। पुलिस और गोताखोर टीम ने नहर के आसपास के इलाकों में गहन सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। गौरतलब है कि अंबाला के रहने वाले सागर और गुरविंदर शुक्रवार को बुटेड़ा हेड पर पुल को रंगने का काम कर रहे थे। इस दौरान सागर जाली टूटने से गहरे पानी में बह गया। उसे बचाने के प्रयास में गुरविंदर भी नहर की तेज धारा में बह गया। इसके तुरंत बाद तलाश शुरू हुई, जो बुधवार तक जारी रही। गुरविंदर सिंह के परिजन शौक में हैं।
कुरुक्षेत्र। नहर किनारे वरूण की तलाश में मौजूद परिजन। संवाद
कुरुक्षेत्र। नहर किनारे वरूण की तलाश में मौजूद परिजन। संवाद