कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर गांव के समीप नहर में एक बुजुर्ग का शव मिला है, जिसकी देर रात तक पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। दोपहर के समय गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना मिली थी कि बुजुर्ग व्यक्ति का शव नहर में पड़ा हुआ है। वे तभी मौके पर पहुंचे तो पुलिस को भी सूचना दी। प्रयास के बावजूद भी करीब 75 वर्षीय व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पाई। संवाद