फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन दिन बाद भी शव की शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में मंगलवार को सिरकटा शव मिलने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक न शव की पहचान हो पाई है और न ही सिर बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की पहचान व सिर की तलाश में पिपली से लेकर थर्ड गेट तक पूरे रोड के सीसीटीवी खंगाल चुकी है। अब पुलिस शहर के बाहर अन्य रोड पर लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है। टीमें संदिग्ध कारों को ट्रेस करने में जुटी है।
पुलिस अब शव की पहचान भी करने में लगी है। शव की पहचान के लिए अब पुलिस समाज कल्याण विभाग, रेडक्रॉस और अन्य विभागों की सहायता ले रही है। विभाग के पास दिव्यांग व्यक्तियों का डाटा होता है, इसके लिए पुलिस दिव्यांग व्यक्तियों के घर-घर जाकर पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने बताया कि इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। पुलिस समाज कल्याण व रेडक्रॉस विभाग से दिव्यांग व्यक्तियों की सूची लेकर जांच कर रही है।
वहीं चाकू विक्रेताओं से हाल फिलहाल में बरामद चाकू जैसा चाकू खरीदने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही शव की पहचान कर हत्यारों को काबू कर सिर बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें