बाइक सवार दो युवक कोचिंग सेंटर जा रही एक युवती से पर्स झपट कर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल और 600 रुपये थे। युवती ने शोर भी मचाया, लेकिन युवक भागने में कामयाब रहे। पुलिस को दी शिकायत में गांव रावा वासी युवती प्रियंका ने कहा कि वह कंप्यूटर कोर्स कर रही है। सुबह वह अपनी दो सहेलियों के साथ कंप्यूटर सेंटर जा रही थी। उन्होंने कंप्यूटर सेंटर जाने के लिए पहला गेट पार किया था कि उसी समय पीछे से एक बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आए और उसके कंधे से पर्स झपट कर फरार हो गए। हालांकि उसने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। पर्स में उसका मोबाइल व 600 रुपये नकदी थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।