फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में डंडा मारकर बाइक चालक को किया घायल, बाइक लेकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डीग के समीप बाइक सवार के सिर पर डंडा मारकर दो बदमाश उससे बाइक लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शाहाबाद के गांव खरींडवा वासी अंकित शर्मा ने शाहाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव मोहड़ी स्थित एक ट्रांसपोर्ट की दुकान पर नौकरी करता है। वह वीरवार को अपनी ड्यूटी खत्म करके रात करीब साढ़े 11 बजे गांव डीग बस अड्डे से थोड़े आगे पहुंचा। उसी समय दो युवक पीछे से बाइक पर उसके पास आए। पीछे बैठे व्यक्ति ने डंडा उसके सिर में मार दिया, जिससे वह बाइक सहित गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने डंडे से कई वार किए और उसकी बाइक छीन कर शाहाबाद की तरफ भाग गए। परिजनों ने उसे शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें