फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारत गौरव ट्रेन 1200 यात्रियों को कराएगी तीर्थ के दर्शन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी ​स्थित रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे विभाग की ओर से चलाई जा रही भारत गौरव ट्रेन 1200 यात्रियों को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन कराएगी। करीब 20 कोच वाली यह विशेष ट्रेन छह अक्तूबर को दिल्ली से रवाना हुई थी।
विज्ञापन

ट्रेन 18 अक्तूबर को सुबह चार बजे के करीब कुरुक्षेत्र पहुंचेगी और यहां करीब 12 घंटे रुकेगी। इस दौरान यात्री धर्मनगरी के प्रमुख तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। शाम पौने चार बजे यह अंबाला होते हुए पंजाब की ओर रवाना होगी। सभी यात्री दिल्ली से ही ट्रेन में सवार हुए हैं। कुरुक्षेत्र पहुंचने से पहले ट्रेन राजस्थान और गुजरात के विभिन्न शहरों का भ्रमण कराएगी। रेलवे विभाग ने ट्रेन के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। रेलवे प्रशासन ने एक प्लेटफार्म खाली रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें