फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल के व्यवहार से भड़कीं शिक्षिकाएं

Thu, 08 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिकरी चौक स्थित महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाओं ने बुधवार को हड़ताल कर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। शहर के व्यस्ततम सिकरी चौक पर जाम लगान से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। अध्यापिकाओं के रोष को देखते हुए स्कूल की छुट्टी पहले ही कर दी गई थी। इसके साथ ही पेरेंट्स मीटिंग भी रद कर दी गई थी। अध्यापिकाओं और स्टाफ जिला प्रशासन से प्रिंसिपल को हटाने की मांग कर रहे थे।

चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो वे प्रदर्शन करती रहेंगी।

शहर के अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाएं और स्कूल स्टाफ बुधवार सुबह भड़क गईं। सभी प्रिंसिपल पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा रही थीं। इसके बाद सभी ने प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और शहर के सीकरी चौक पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


उन्होंने वहां प्रदर्शन कर 10 मिनट तक जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहीं स्कूल अध्यापिका सोनिया, शिखा, सुनीति, किरण, जसविंद्र, पुष्पेंद्र आदि ने बताया कि प्रिंसिपल सुमिति वासुदेवा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत एक सप्ताह पहले उपायुक्त से की जा चुकी है। मामला बढ़ता देख प्रशासन की तरफ से सीटीएम पूजा भारती मौके पर पहुंची। उन्होंने अध्यापिकाओं और प्रिंसिपल दोनों पक्षों के लिखित बयान लेने के बाद कहा कि इस संबंध में उपायुक्त ही कोई फैसला कर सकते हैं।

यह लगाए आरोप
उन्होंने प्रिंसिपल पर आरोप लगाया कि वे स्कूल के परिचित स्टाफ के रूम में होते हुए भी बाहर से ताला लगवा देती हैं। इससे उनसे मिलने आने वाले परिजन को लगता है कि वे स्कूल में नहीं हैं। प्रिंसिपल स्कूली बच्चों को पीटती और धमकाती हैं। स्कूल के बच्चों की डायरी से पेंरेट टीचर मीटिंग के नोट को भी फाड़ दिया। उन्होंने सभी डायरी को अपने रूम में लॉक कर रखा है। प्रदर्शन कर रही अध्यापिकाओं ने कहा कि यदि स्कूल की प्रिंसिपल को प्रशासन द्वारा हटाया नहीं जाता तो वे सभी 37 अध्यापिकाएं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को इस्तीफा सौंप देंगी।
विज्ञापन


मैंने अध्यापिकाओं और स्टाफ से स्कूल में मेहनत से कार्य करने के लिए कहा है। यदि काम करने के लिए कहने को ही अध्यापिकाएं मानसिक प्रताड़ना बता रही हैं, तो उन्हें किसी मानसिक रोग अस्पताल में दाखिल होना चाहिए। मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
सुमिति वासुदेवा, प्रिंसिपल, महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें