फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामलीला में अशोक वाटिका मंचन देख भावुक हुए दर्शक

विज्ञापन
लाडवा। रामलीला में अशोक वाटिका का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। जय भारत कला मंच की ओर से मंगलवार रात को रामलीला में अशोक वाटिका का मंचन किया गया, जो दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ। प्रसंग देख सभी दर्शक गदगद हो उठे। आयोजन में श्री वामन द्वादशी मेला समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जिनमें मुनीश सिंघल, प्रवेश व्यास, दिनेश सिंगला, सुनील गोयल, संजीव शर्मा, रजत बंसल, और सुनील भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अतिथियों ने प्रभु श्री राम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राम भारत की आत्मा हैं और उनके बिना मानवता की परिकल्पना अधूरी है। मंचन में हनुमान जी की भूमिका में विजय वधावन ने अपनी जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संपाती के किरदार में राहुल अरोड़ा का अभिनय सराहनीय रहा। माता सीता के रूप में संकेत ने रावण के सामने अपने अभिनय से सभी का ध्यान खींचा। रावण की भूमिका में बृज मोहन शर्मा ने अपने प्रभावी और शक्तिशाली अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
रावण के बेटे अक्षय के किरदार में भरत शर्मा और मेघनाथ के रूप में राजीव अंग्रीष ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी। अशोक वाटिका का दृश्य अत्यंत रोमांचकारी रहा जिसमें दर्शकों के बीच केले और सेब का प्रसाद बांटा गया। इससे पहले रामलीला मंचन में हनुमान जी ने माता सीता को श्री राम की निशानी अंगूठी दी, जिसे देखकर माता सीता का विलाप करना, सीता की ओर से गाए अंगूठी मुझे सच बता दे, कहां मिलेंगे मेरे रघुवीर..... भजन ने दर्शकों के मन को मोह लिया। लंका दहन के दृश्य को वीएफएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवाचारों के साथ प्रस्तुत किया गया जिसने दर्शकों को आश्चर्य में डाल दिया। जय भारत कला मंच ने इस बार रामलीला को नवीन और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें