फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता महाआरती से भक्तिमय हुई ब्रह्मसरोवर की फिजा

Fri, 21 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते वीरवार को ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर गीता महाआरती की गई। शंखों व वाद्य यंत्रों से निकली धुनों ने माहौल को भक्ति रस से भर दिया। भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली महाआरती में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की।
सतीश पूनिया ने कहा कि ब्रह्मसरोवर का कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक धार्मिक और आध्यात्मिक जुड़ाव है। विभिन्न अवसरों पर इस तीर्थ के सरोवर में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस पवित्र सरोवर की महाआरती करके मन को एक सुखद अनुभूति का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों लोग आते हैं और बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का आनंद लेते हैं। इस वर्ष भी देश व प्रदेश से पर्यटक महोत्सव का आनंद लेने के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस मौके पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, डाॅ. एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डाॅ. ऋषिपाल मथाना, मेला प्राधिकरण के सदस्य डाॅ. अवनीत वडैच, सौरभ चौधरी, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, डाॅ. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डाॅ. संदीप छाबड़ा, रोशन बेदी, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें