फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसोसिएशन ने कुलविंदर ढकाला को चुना प्रधान

विज्ञापन
शाहाबाद। नवनियुक्त प्रधान कुलविंदर ढकाला को सम्मानित करते ब्लॉक के सरपंच। विज्ञ​प्ति - फोटो : udhampur
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। शाहाबाद ब्लॉक की सरपंच एसोसिएशन ने ढकाला गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलविंदर ढकाला को एसोसिएशन का प्रधान चुना है। कुलविंदर ढकाला ने बताया कि बैठक में ब्लॉक के 41 सरपंचों ने हिस्सा लिया और आठ अन्य सरपंचों ने फोन पर अपना समर्थन देकर उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान चुना।
बैठक में मौजूद भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने भी उन्हें बधाई दी। वहीं एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुखदीप मोहड़ी ने चयन प्रक्रिया को अवैध और एसोसिएशन के नियमों के खिलाफ बताया। आरोप लगाया कि एसोसिएशन की अधिकृत बैठक नहीं थी और इसमें एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों को आमंत्रित तक नहीं किया गया। उन्होंने एसोसिएशन के संरक्षक विक्रम अटवान, उप-प्रधान अमरजीत मामूमजरा और सचिव विक्रम खरींडवा को बैठक की कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कुलविंदर ढकाला स्वयं सरपंच नहीं हैं, बल्कि उनकी पत्नी सरोज सरपंच है। एसोसिएशन की सदस्य भी वही हैं। ऐसे में कुलविंदर ढकाला का एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चयन करना नियमों के खिलाफ है। पूर्व प्रधान ने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन की एक वैध और पूर्ण बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें इस कथित नियुक्ति पर पुनर्विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

ढकाला को सम्मानित करने के लिए सतीश समबालखी, सचिन तंगौर, अंकित कठवा, गुरबख्श सिंह सुलखनी, नरेंद्र पाडलु, सतनाम ढंगाली, कृष्ण अहमदपुर, रिंकू कतलाहरी, मिंटू रामनगर, राकेश झरौली, विनोद मुगलमाजरा, सुखबीर कलसानी, साहब सिंह जैनपुर, अरविंद सिंह, सुखवंत सिंह गौरीपुर, रामपाल राणा पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें