संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कला सृष्टि मंच की ओर से जिंदगी बहार, संगीत की बयार के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कलाकार बृज शर्मा रहे। कार्यक्रम में 25 व 70 आयु वर्ग के कलाकारों ने खूब धमाल मचाया।
डॉ. सत्य भूषण ने अपनी रचना में कहा किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है। वहीं रमा शर्मा ने अपनी प्रस्तुति में कहा मुझे घेर लेते बाहों के साए। डॉ. स्वरित शर्मा ने कहा आंख से दूर न हो, दिल से उतर जाएगा। मधु मल्होत्रा ने अपनी रचना में कहा हाल ए दिल, यूं उन्हें सुनाया गया। वहीं आयोजक बृज शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी, वो शाम कुछ अजीब थी, वो कल भी पास-पास थी, वो आज भी करीब है। रमन शर्मा तथा रिंकू छाबड़ा ने चुटकुलों से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट किया।
नृत्य में नीरज आश्री ने प्रस्तुति दी ये मोह मोह के धागे, इन उंगलियों से जागे। पूनम कौशिक ने प्रस्तुति दी निगाहें मिलाने को जी चाहता है तो रश्मि सीकरी ने प्रस्तुति दी वे लौंग, मैं इलायची। दीपक शर्मा ने नृत्य प्रस्तुत किया हजूर इस कदर भी न इतरा के चलिए। दमन शर्मा ने कविता प्रस्तुत की तो वहीं शिव कुमार किरमच के हरियाणवी चुटकुलों का भी खूब धमाल हुआ। इस कार्यक्रम में जय भगवान सिंगला, सौरभ चौधरी, राजेश सिंगला, मधु मल्होत्रा, डॉ. सुनील दत्त शर्मा, रिंकू, संजीव छाबड़ा, धीरज गुलाटी, अवनीश गुप्ता, रेणु खुंगर, डॉ. स्वरित शर्मा आदि मौजूद रहे।