फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्टाफ नर्साें पर टिकी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चिकित्सकों के अभाव में पीएचसी किरमिच का दवा काउंटर पड़ा खाली। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल स्थित बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 16 गांव की करीब 40 हजार आबादी के बेहतर स्वास्थ्य की जिम्मेदारी उठा रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरमिच इन दिनों खुद बीमार है। यहां न चिकित्सक हैं, न फार्मासिस्ट और न ही लैब टेक्नीशियन। ऐसे में पूरी व्यवस्था स्टाफ नर्सों पर टिकी है।
विज्ञापन

केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के दो पद हैं, दोनों पर मेडिकल ऑफिसर ने ज्वाइन भी कर रखा है लेकिन एक भी यहां सेवाएं नहीं दे रहा। एक मेडिकल ऑफिसर ने पढ़ाई करने के लिए छुट्टी ली है और दूसरे को अन्य जिले में डेपुटेशन पर भेजा गया है। केंद्र में रोजाना 70 से 80 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन यहां आने पर उनका दर्द कम होने के बजाय बढ़ रहा है और वे मायूसी के साथ बैरंग लौटने को मजबूर हैं।
अस्पताल में मरीजों की पुरानी पर्ची पर लिखी दवा ही दोहराई जा रही है। अस्पताल में दवा डिस्पेंसरी से लेकर गायनी वार्ड तक की पूरी जिम्मेवारी स्टाफ नर्स ही संभाल रही हैं। स्टाफ नर्सें ही मरीजों को दवाएं दे रही हैं, और वही गायनी वार्ड में दवा के साथ हर माह 10 से 15 महिलाओं की डिलीवरी करा रही हैं।
विज्ञापन

एलटी के दो पद, दोनों रिक्त
केंद्र में एलटी के दो पद हैं। दोनों पर कर्मचारियों ने ज्वाइन किया है। एक कर्मचारी हाल ही में सेवानिवृत्त हो गया वहीं दूसरा कर्मचारी दूसरे जिले में डेपुटेशन पर है। ऐसे में यहां एलटी का काम दूसरे कर्मचारियों को संभालना पड़ रहा है। मरीजों की खून संबंधी जांच नहीं हो पा रही। मरीजों को मजबूरन शहर तक के निजी अस्पतालों की दूरी नापने के साथ ही जेब ढीली करनी पड़ रही है।
किसी अन्य अस्पताल में इलाज की दी सलाह : कविता
किरमिच निवासी कविता देवी का कहना है कि वह अस्पताल में शुक्रवार को दवा लेने के लिए आई थी, लेकिन स्टाफ सदस्यों ने उसे यह कहकर दवा देने से मना कर दिया कि यहां पर दवा लिखने वाले चिकित्सक नहीं हैं। अन्य किसी अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराएं। कविता ने कहा कि सरकार वैसे तो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दम भर रही है लेकिन धरातल पर इसकी सच्चाई कुछ और है।
जल्द बनाई जाएगी व्यवस्था : डॉ. गौरव बंसल
डॉ. गौरव बंसल ने कहा कि हाल ही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। कर्मचारियों के अभाव के कारण कुछ अव्यवस्थाएं हैं लेकिन विभागीय उच्च अधिकारियों से संपर्क कर जल्द ही व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें