इस्माईलाबाद। राजकीय स्कूल में एनएसएस शिविर को संबोधित करते वक्ता प्राचार्य भीमसेन ।
- फोटो : paragwal
इस्माईलाबाद। शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य भीमसेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में एनएसएस की दो यूनिट कार्यरत है और इसमें 100 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा करने का अवसर मिलता है।
स्वयंसेवकों में समाज सेवा की भावना पैदा करना ही एनएसएस का उद्देश्य है। उपप्राचार्य डॉ. दिनेश यादव ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी परमजीत कौर सांगवान ने छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से बड़ों का सम्मान करने एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
स्वयंसेविका नीशु, स्नेहा, परनीत कौर, ज्योति आदि ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया। कार्यक्रम अधिकारी सुनील पौलस्त्य ने स्वयंसेवकों को चरित्र व आचरण के विषय में बताया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर प्राध्यापक जितेंद्र, डॉ. बलवान सिंह, मंजू यादव, डॉ. रणधीर सिंह, रचना सक्सेना, सुमेंद्र सांगवान पीटीआई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।