कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ पदार्थ मंगवाने के आरोप में कराह साहिब कुपिया प्लाॅट के रहने वाले बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-44 पर उमरी के पास से लुधियाना के गांव खन्ना के रहने वाले हरविंद्र सिहं व उदलपुर गांव के कुलविंदर सिंह को 115 किलोग्राम चूरापोस्त व तीन किलोग्राम अफीम के साथ काबू किया है।
दो किलो 602 ग्राम अफीम के साथ एक को दबोचा, मंगवाने वाला भी काबू
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में मंडी मुल्लापुर के दीप नगर के सुखविंदर सिंह उर्फ जग्गा व लुधियाना के गांव मंडियाली के रहने वाले बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर दो किलो 602 ग्राम अफीम बरामद की है। उक्त अफीम मंगवाने के आरोप में लुधियाना के खतरान गांव के रहने वाले अच्छर सिंह को किया गिरफ्तार कर लिया।
एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने लाडवा पिपली रोड पर नाकाबंदी करके वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने उक्त आरोपियों के ट्रक की तलाशी ली, जिसमें से उक्त नशीला पदार्थ बरामद किया व पूछताछ के बाद उक्त पदार्थ मंगवाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।