फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम सप्लायर करने का आरोपी नौ महीने बाद काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नौ महीने पहले 138 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सप्लायर को काबू कर लिया है। आरोपी सब्जी बेचने की आड़ में अफीम बेचने का धंधा करता था। पुलिस ने सूचना पर आरोपी महेंद्र पाल वासी बरेली (यूपी) को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश पर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। इस मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सप्लायर गेंदे लाल उर्फ बेचे लाल वासी बरेली (यूपी) को गिरफ्तार करके कब्जे से एक हजार रुपये नकदी बरामद की। आरोपी को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि सात सितंबर 2021 को सीआईए-दो की टीम ने गुप्त सूचना पर महेंद्र पाल को 138 ग्राम अफीम के साथ दबोचा था। आरोपी को अदालत के आदेश से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह अफीम गेंदे लाल उर्फ बेचे लाल से खरीदी थी। वह सब्जी बेचने की आड़ में शाहाबाद और अंबाला में अफीम भी सप्लाई करता था।
अब इस मामले की आगामी जांच करते हुए सीआईए-एक की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर सप्लायर गेंदे लाल उर्फ बेचे लाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये नकदी बरामद हुई है। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें