कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो टीम ने छीनी गई गाड़ी खरीदने के आरोप में बिहार के सिवान जिला के गांव बैकुंठ के रहने वाले जावेद आलम को गिरफ्तार किया है। 23 दिसंबर 2023 को पुलिस को दी शिकायत में जिला जींद के उचाना खुर्द ने बताया कि 16 दिसंबर को वह अपनी गाड़ी लेकर किसी काम से कुरुक्षेत्र आया हुआ था। वापस में जाते समय एक ढाबे पर उसको दो व्यक्ति मिले, जिन्होंने उससे पिहोवा चौक तक जाने के लिए मदद मांगी। कुछ देर बाद उनमें से एक व्यक्ति ने उसको कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो दोनों आरोपी उसकी गाड़ी व मोबाइल लेकर उसे वहीं छोड़कर मौके से भाग गये। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को दी गई थी। 23 मई को टीम ने जींद जिला के सैनी मोहल्ला के रहने वाले आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया था, जिससे पूछताछ में उक्त आरोपी की पहचान छीनी गई गाड़ी खरीदने के आरोपी के रूप में हाेने पर काबू कर लिया गया। संवाद