फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 512वें दिव्य धर्म यज्ञ दिवस का पाठ प्रकाश से हुआ आरंभ, पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Thu, 06 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पिपली। सतलोक आश्रम में आयाेजित समागम में मौजूद श्रद्धालु। ​विज्ञप्ति। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे पिपली स्थित सतलोक आश्रम में मंगलवार से शुरू हुआ तीन दिवसीय समागम वीरवार को संपन्न होगा। समागम के पहले दिन ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु आश्रम में पहुंचे और संत गरीबदास की वाणी के पाठ प्रकाश के साथ समागम आरंभ हुआ।
आश्रम सेवादार पुरुषोत्तम दास ट्रस्ट सेवादार रोशन दास व संजीव दास ने बताया कि जब परमेश्वर कबीर साहिब स्वयं पृथ्वी पर आए हुए थे तो उस समय कुछ तत्कालीन धर्मगुरु शेखतकी ने एक झूठी चिट्ठी लिख दी थी कि कबीर साहेब काशी में तीन दिन का भंडारा करेंगे व आने वाले लोगों को एक सोने की मुहर व एक दोहरा भेंट करेंगे।
विज्ञापन

उस चिट्ठी को पढ़कर 18 लाख लोग काशी में पहुंच गए थे तब वहां कबीर साहेब ने तीन दिवसीय भंडारा किया था जोकि वह स्वयं सतलोक से अपना अन्य रूप केशव बंजारा का बनाकर नौ लाख बैलों पर खाने का सामान लेकर काशी पहुंचे थे। खाना खाने वाले को एक सोने की मुहर वो एक दोहर भी दी थी। उसी दिन को ही इस समागम में दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय समागम में प्रदेश के छह जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, कैथल, यमुनानगर व पंचकूला के अलावा झारखंड व उत्तराखंड राज्य से भी लाखों श्रद्धालु आश्रम में पहुंचे हैं। रक्तदान शिविर व दहेज रहित शादियों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें